पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ताकि लोगों के मन से निकले डर: पहलवानों को गिरफ्तार कर दो किलोमीटर दूर थाने तक पैदल लेकर गई पुलिस

ताकि लोगों के मन से निकले डर: पहलवानों को गिरफ्तार कर दो किलोमीटर दूर थाने तक पैदल लेकर गई पुलिस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना | हनुमानअखाड़ा से थाना शहर पुलिस ने बुधवार शाम को 10 पहलवानों को गिरफ्तार किया। पहलवानों पर शहर की शांति भंग करने का आरोप है। पहलवानों के प्रति लोगों के मन में किसी तरह का कोई भय रहे, इसलिए पुलिस टीम पहलवानों को अखाड़े से थाना शहर तक 2 किलोमीटर पैदल ही लेकर आई। थाना शहर प्रभारी कुलदीप देशवाल ने बताया कि देवेंद्र, सतीश, मोहित, ओमबीर, मंजीत, नवीन, कृष्ण, ऋषिपाल, संदीप, संदीप कुमार को हिरासत में लिया है। पहलवानों के संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थी कि वे लोगों को परेशान कर रहे हैं। यदि कोई इसका विरोध करता है तो उसे धमकाया जाता है।

खबरें और भी हैं...