पुलिस जांच में सहयोग की शर्त पर पवित्र गुलिया की गिरफ्तारी पर रोक
दो अन्य आरोपी भी कोशिश में, गुलिया को 25 फरवरी तक राहत
भास्करन्यूज | सोनीपत
एचटेटपेपर लेवल-3 पीजीटी की परीक्षा लीक प्रकरण में मुख्य आरोपी सस्पेंड गोहाना नप सचिव पवित्र गुलिया को हाई कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने पवित्र गुलिया की गिरफ्तारी पर 25 फरवरी तक रोक लगा दी है। कहा गया है कि सस्पेंड नप सचिव अब पुलिस जांच ज्वांइन करेंगे और पुलिस का पूरे मामले में सहयोग करेंगे। अन्य दो आरोपी राजेंद्र गाहल्याण राजीव दहिया भी पवित्र गुलिया की तरह गिरफ्तारी पर स्टे की कोशिश में है। एएसपी वसीम अकरम ने बताया कि इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। एएसपी ने बताया कि 20 फरवरी को दोबारा आयोजित होने वाली पीजीटी एचटेट को लेकर उन्होंने कई कदम उठाए हैं। हरियाणा बोर्ड में उन 26 विद्यार्थियों की सूची भेजी है जिनके एडमिट कार्ड उन्हें पेपर लीक करने वाले आरोपियों के पास जांच के दौरान मिले थे। बोर्ड से सिफारिश की गई है कि इन विद्यार्थियों को 20 फरवरी की परीक्षा में बैठने दिया जाए।