गोबिंदा की मौत मामले की मजिस्ट्रेट जांच शुरू
देवीपुरानिवासी गोबिंदा की मौत मामले की मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गई है। डीसी राजीव रतन ने एसडीएम धर्मेंद्र सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। एसडीएम ने मामले से जुड़े लोगों को गुरुवार को कार्यालय में बुलाया है। जहां पर दोबारा से उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।
22 अक्टूबर की सुबह देवीपुरा निवासी गोविंदा (15) का शव घर में खाली पड़े कमरे में पड़ा मिला था। परिजनों का आरोप था कि कबूतर चोरी मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने गोविंदा को थाना बुलाया था। जहां पर उसके साथ मारपीट की गई थी और बाद में उसको घर पर छोड़ दिया गया। पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर देवीपुरा के लोगों ने बरोदा रोड पर जाम लगा दिया था। पुलिस ने दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज भी किया था। परिजनों ने मामले की जांच निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी। पुलिस ने एसआईटी गठित की थी। जिसे परिजन और एससी एवं एसटी आयोग ने नकार दिया था। परिजनों की मांग पर डीसी ने मामले की जांच करने के लिए एसडीएम धर्मेंद्र सिंह को नियुक्त किया है। मामले की जांच गुरुवार से शुरू की जाएगी। इस मामले में सभी पहलुओं की जांच दोबारा की जाएगी।