200 मीटर में मोनी दौड़ी सबसे तेज
राजकीयकॉलेज में महिला विंग में 35वीं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को शुरू हो गई। कॉमन वेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल विजेता पहलवान रविंद्र सांगवान ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में मोनी ने प्रथम, सारिका ने द्वितीय और नीशू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में मोनी ने प्रथम, अन्नू ने द्वितीय सारिका ने तृतीय और ऊंची कूद में सारिका ने प्रथम, मोनी ने द्वितीय ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद में सारिका ने प्रथम, रीना ने द्वितीय पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में ज्योति ने प्रथम, अन्नू ने द्वितीय अंजली ने तृतीय और शॉटपुट में संजू ने प्रथम, रिंपी ने द्वितीय नीशू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों के मुकाबलों में 400 मीटर दौड़ में गौरव ने प्रथम, अंकित ने द्वितीय वतन ने तृतीय और 1500 मीटर दौड़ में वतन ने प्रथम, नीतेश ने द्वितीय अक्षय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों की लंबी कूद में दिनेश ने प्रथम, अंकित ने द्वितीय देशराम ने तृतीय और ऊंची कूद में दिनेश ने प्रथम, देशराम ने द्वितीय सन्नी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में प्रवेश ने प्रथम, अमित ने द्वितीय अंकित ने तृतीय और डिस्कस थ्रो मंच प्रवेश ने प्रथम, अंकित ने द्वितीय अमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निरंतरअभ्यास करके प्राप्त कर सकते हैं लक्ष्य : पहलवानरविंद्र सांगवान ने कहा कि खेलों से बच्चों का सर्वांगिण विकास होता है। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान रूप से महत्व देना चाहिए। आज खेलों में भाग लेकर खिलाड़ी अलग पहचान बना सकते हैं। परंतु इसके लिए जरूरी है एक लक्ष्य निर्धारित करके उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास किया जाए। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। परंतु अभी भी ग्रामीण क्षेत्र में और अधिक सुविधाएं दिए जाने की जरूरत है।
दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें लड़कों की संख्या अधिक रही। पहले दिन एथलेटिक्स के मुकाबले कराए गए। कॉलेज प्राचार्य सरोज मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आगे आने का अवसर देना है। कुछ ऐसी प्रतिभा होती है, छिपी हुई होती है। इन्हें आगे लाना ही कॉलेज प्रशासन का लक्ष्य है। इस अवसर पर प्राचार्य सरोज मलिक, नीरजा सांगवान, स्पोर्ट्स इंचार्ज पवन लठवाल, डीसी स्पाह, वंदना नासा, चांद सिंह मोर, सतेंद्र आदि उपस्थित थे।
गोहाना . वार्षिकखेलकूद प्रतियोगिता के दौरान ऊंची कूद लगाती हुई छात्रा।
गोहाना . राजकीयकॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में दौड़ लगाती हुई छात्राएं।