- Hindi News
- National
- शिक्षण संस्थानों में 25564 विद्यार्थियों को दी गई पेट के कीड़े मारने की दवा
शिक्षण संस्थानों में 25564 विद्यार्थियों को दी गई पेट के कीड़े मारने की दवा
गोहाना | नेशनलकृमि दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बच्चों को पेट के कीड़ों की दवा खिलाने के लिए अभियान चलाया। अभियान के तहत सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में 25564 विद्यार्थियों को पेट के कीड़ों की दवा खिलाई गई। अभियान एसएमओ डॉ. कर्मबीर की देखरेख में चलाया गया। खंड विस्तार शिक्षक राजेश भारद्वाज ने बताया कि पेट के कीड़ों की समस्या 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को अधिक होती है। इससे बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास प्रभावित होता है। बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए उनका निरोग होना अनिवार्य है। पेट में कीड़े होने से बच्चों को भूख कम लगती है, जिससे शरीर में कमजोरी आज जाती है। इस अवसर पर बीईओ राजेश भारद्वाज, प्राचार्य गायत्री मलिक, डॉ. चक्रवर्ती शर्मा, सविता मदान, गौरव कपूर आदि उपस्थित थे।