ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल
महमरोड पर आहुलाना गांव के पास मंगलवार को ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें देवीलाल नगर निवासी मनोहर लाल (65) की मौत हो गई। मनोहर लाल नेवी से सेवानिवृत था। घटना मंगलवार देर रात करीब 8 बजे की है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया।
परिजनों ने बताया कि मनोहर लाल काम के चलते मदीना गांव गया हुआ था। शाम को वह बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहा था। बताया गया है कि जब वह आहुलाना गांव के पास पहुंचा तो एक ट्रैक्टर चालक मिल में गन्ना डालने के बाद वापस जा रहा था। ट्रैक्टर की गति अधिक थी और दो ट्रालियां जोड़ रखी थी। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सामने से रही बाइक में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार मनोहर लाल की मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ड्रेनमें पड़ी गाड़ी में मिला शव: शास्त्रीकॉलोनी निवासी पवन (40) का शव पुलिस ने बरोदा-बुटाना गांव के बीच ड्रेन में पड़ी गाड़ी से बरामद किया है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
परिजनों का कहना है कि हत्या करके शव को गाड़ी में डालकर फेंका गया है। पुलिस ने मृतक पवन की प|ी गीता की शिकायत पर बरोदा रोड निवासी काला बबला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पवन मूलरूप से कथूरा गांव निवासी बीते कई वर्षों से शास्त्री कॉलोनी में रहता था। मृतक पवन की प|ी गीता का कहना है कि बीती 9 फरवरी की रात को बबला, काला दो-तीन युवक गाड़ी लेकर घर पर आए थे। उन्होंने जागसी गांव में भैंस देखने के लिए जाने की बात कही और पवन को अपने साथ ले गए। देर रात तक भी पवन वापस घर पर नहीं पहुंचा। इधर-उधर तलाश भी किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह पुलिस ने पवन के ड्रेन में मिलने की सूचना दी। बताया गया है कि गाड़ी ड्रेन में पड़ी हुई थी। गाड़ी का केवल पिछला हिस्सा ही दिखाई दे रहा था। पवन गाड़ी में बंद था। जब शव को बाहर निकाला तो शरीर पर मिट्टी लगी हुई थी। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव वारिशों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि पवन की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल मामले की विभिन्न पहलुओं के आधार पर जांच की जा रही है।
गोहाना. सामान्यअस्पताल में मृतक पवन के परिजनों के बयान दर्ज करती पुलिस।
गोहाना| केूकबुधवार सुबह कोहरा अधिक होने के कारण दृष्यता करीब दस फीट से कम थी। कोहरे के कारण सोनीपत रोड पर बडौता गांव के पास बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़ी ट्राली में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार न्यात निवासी सतनारायण ट्राली से टकरा गया। उसकी दो उंगलियां कट गई।राहगीरों ने घायल सतनारायण को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे महिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल सतनारायण ने बताया कि वह किसी काम से बाइक पर सवार होकर शहर रहा था। बडौता गांव के पास सड़क पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ा था। धुंध अधिक होने के कारण दृष्यता बहुत ही कम थी। वहीं ट्राली के पीछे रिफ्लैक्टर भी नहीं लगे थे। जिसके चलते उसे सड़क पर खड़ी ट्राली दिखाई नहीं दी और बाइक ट्राली से टकरा गई। उसके एक हाथ की दो उंगलियां कट गई। घायल सतनारायण का कहना है कि धुंध के कारण वह बहुत धीमी गति से चल रहा था। इस लिए बड़ा हादसा होने से टल गया।
गोहाना. सामान्यअस्पताल में घायल बाइक चालक सतनारायण।
गोहाना. सामान्यअस्पताल में उपस्थित मृतक मनोहर लाल के परिजन।