- Hindi News
- मुख्यमंत्री सोनीपत वासियों को देंगे वेलेंटाइन डे पर उपहार
मुख्यमंत्री सोनीपत वासियों को देंगे वेलेंटाइन-डे पर उपहार
प्रदेशके मुख्यमंत्री भले ही सादगी के प्रतीक हैं पर उन्हें यह अच्छे से पता है कि लोगों को गिफ्ट कब देना है। सोनीपत वासियों को 14 फरवरी वेलेंटाइन-डे के अवसर पर वे ट्रेफिक जाम से मुक्त का गिफ्ट देने रहे हैं। गोहाना रोड आरओबी का उद्घाटन करने के लिए उन्होंने यह दिन तय कर दिया है। जोकि दोपहर तीन बजे के बाद होगा। इसकी पुष्टि प्रदेश सरकार में मंत्री कविता जैन ने की है। यानी शहर से जिला सचिवालय की तरफ जाने वाले वाहन चालक 14 फरवरी को नए रास्ते का आनंद उठा सकेंगे।
पहले इस रेलवे ओवर ब्रिज का शुभारंभ 26 जनवरी को होना था, पर सीएम के कैथल कार्यक्रम में व्यस्त रहने कुछ काम अधूरा रहने के कारण इसे टाल दिया गया था। अब फिर से सीएम ने समय दे दिया है। इस ओवर ब्रिज के चालू होने से शनि मंदिर अंडर ब्रिज रोहतक रोड आरओबी से वाहनों का लोड कम हो सकेगा। गुड़ काठ मंडी की पहले सी रौनक लौटेगी और कारोबार बढ़ेगा।
अंग्रेजी के अक्षर टी के आकार का यह आरओबी गीता भवन चौक की तरफ से शुरू है। आगे एक सिरा गुड़मंडी की तरफ तो दूसरा गोहाना रोड पर जाता है। गोहाना रोड की तरफ जहां यह डबल है तो गुड़मंडी की तरफ वन वे रहेगा। यानी गीता भवन की तरफ से सिर्फ जा सकेंगे। 1050 मीटर लंबे इस आरओबी के लिए 32 पिलर बनाए गए हैं और करीब 27 करोड़ की लागत आई है।
सोनीपत . प्रदेशके मुख्यमंत्री के फीता काटने से पहले आरओबी की तैयारी करते हुए।
गोहाना रोड पर ही नहीं आरओबी के नीचे भी सर्विस रोड का काम ठीक नहीं है। नाला निर्माण के कारण यह अधूरा है। वहीं मिट्टी का लेवल ऊंचा-नीचा होने से जो टाइल्स लगाए गए हैं वह भी कई जगह ऊंचे नीचे हो गए हैं। रेहड़ी मार्केट अवैध ऑटो स्टैंड के कारण यहां से निकलना आसान नहीं है।
दिसंबर में जब मुख्यमंत्री सोनीपत में आए थे तब उन्होंने जनसभा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं आम लोगों से एक वायदा किया था। उन्होंने कहा था कि अगले माह आरओबी का उदघाटन करने आऊंगा तब विकास योजनाओं की घोषणा जरूर करूंगा। जनवरी सही पर फरवरी में सीएम रहे हैं। ऐसे में सोनीपत के लोगों को उम्मीद है कि सीएम सोनीपत को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल करने, नगर निगम बनाने सहित कुछ दूसरे प्रोजेक्ट की घोषणा कर सकते हैं।
आरओबी नया बना है तो स्वाभाविक है कि यह सुंदर होगा ही, लेकिन आरओबी से गोहाना रोड की तरफ उतरते ही बुरा हाल है। यहां पर कई-कई फीट जहां गहरे गड्ढे हैं तो कई फीट ऊंचे सीवर के मैन होल्स भी हैं। ककरोई चौक से लेकर पंचायत भवन के आगे तक रास्ता काफी खतरनाक धूल भरा है। पब्लिक हेल्थ के वाटर सप्लाई के चैंबर टूटे हुए हैं। गुरुवार को सीएम का कार्यक्रम आने के बाद यहां पर काम शुरू कराया गया है। लेबर मशीनरी की संख्या कम है। जब काम इतनी जल्दी में होगा तो गुणवत्ता क्या होगी यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है।