पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाइन पार क्षेत्र में नहीं होगी पानी निकासी की समस्या

लाइन पार क्षेत्र में नहीं होगी पानी निकासी की समस्या

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाइनपार क्षेत्र की कॉलोनियों में अब पानी निकासी संबंधी समस्याएं नहीं रहेंगी। कॉलोनियों के पानी निकासी के लिए जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा देवीपुरा में एसटीपी का निर्माण कराया गया है। एसटीपी का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। विभाग का प्रयास है कि मार्च में एसटीपी को शुरू कर दिया जाए। इस कार्य पर करीब 422 लाख रूपए खर्च होंगे।

शहर के लाइन पार क्षेत्र की अधिकांश कॉलोनियों में पानी निकासी संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं। सीवरेज व्यवस्था ठप रहने के कारण पानी गलियों में भरा रहता है। इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए सरकार ने देवीपुरा में एसटीपी बनाने की योजना बनाई थी। जिसके अंतर्गत जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन एमएलडी की क्षमता वाला एसटीपी तैयार करने कार्य शुरू किया था। विभाग के अनुसार एसटीपी शुरू होने के बाद लाइन पार स्थित देवीपुरा, शिवनगर, प्रेमनगर, नई अनाज मंडी, महमूपुर रोड़, जींद रोड़ आदि क्षेत्रों की पानी निकासी की समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। एसटीपी का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जिसे मार्च माह के अंतिम सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा। साफ किया पानी सिंचाई के लिए गाद खाद में प्रयोग हो सकेगा

गोहाना. एसटीपीको शुरू करने के लिए पेंट करने के लिए खाली किया गया टैंक।

शहर की रेलवे लाइन पार क्षेत्र की कॉलोनियों का पानी सीवर के माध्यम से एसटीपी में पहुंचेगा। एसटीपी में पानी पहुंचने के बाद सीवर के पानी को एमपीएस में एकत्रित किया जाता है। इसके बाद पानी को एमबीबीआर टैंक में साफ किया जाता है। साफ पानी को पाइप लाइन के माध्यम से पास की नहर अथवा ड्रेन में छोड दिया जाएगा जिसका प्रयोग सिंचाई के लिए किया जाएगा। पानी को साफ करने के बाद बची गाद को खाद के रूप में प्रयोग किया जा सकेगा।