पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम ने किया राजकीय स्कूलों कार्यालयों का औचक निरीक्षण

एसडीएम ने किया राजकीय स्कूलों कार्यालयों का औचक निरीक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीएमधर्मेंद्र सिंह ने गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्र में स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और अन्य सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की व्यवस्था देखी और कर्मचारियों को कार्यालय में बैठने का समय निर्धारित करने के निर्देश दिए। जिससे कार्यालय में आने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़े। एसडीएम ने बताया कि सभी विभागों का कार्य संतोषजनक मिला।

एसडीएम ने भंडेरी, कथूरा और आहुलाना गांव का औचक निरीक्षण किया। इन गांव में स्थित स्वास्थ्य केंद्र, सरकारी स्कूल, सीडीपीओ और बीपीपीओ कार्यालय में पहुंचे। जहां पर हाजिरी रजिस्टर की जांच और कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को प्रतिदिन कार्यालय में बैठने के घंटे निर्धारित करने चाहिए। इसका फायदा ग्रामीणों को मिलेगा। जो ग्रामीण कार्यालय में किसी भी काम के सिलसिले में आते हैं, उन्हें बार बार चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि ग्रामीणों को बेहतर सुविधा दी जाएं। यह तभी संभव है, जब ग्रामीणों को कार्यालय में कर्मचारी बैठे हुए मिलेगें।

गोहाना . आहुलानाके राजकीय स्कूल का निरीक्षण करते एसडीएम धर्मेंद्र सिंह।