पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज की खेलकूद प्रतियोगिता में लाडलियों ने दिखाया दमखम

कॉलेज की खेलकूद प्रतियोगिता में लाडलियों ने दिखाया दमखम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयकॉलेज के महिला विंग में गुरूवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में रूबी ने प्रथम, रेनू ने द्वितीय, सविना रवि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कों में प्रवेश ने प्रथम, अंकित ने द्वितीय तथा अनिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में अमित ने प्रथम, अनिल ने द्वितीय टीनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट स्पर्धा में नितिन ने प्रथम, अमित ने द्वितीय सचिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की लंबी कूद में रेनू ने प्रथम, रवि ने द्वितीय, सविना ने तृतीय तथा डिस्क थ्रो में ज्योति ने प्रथम, रवि ने द्वितीय तथा निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को प्राचार्य सनंदन शर्मा तथा उप-प्राचार्य सरोज मलिक ने सम्मानित किया। इस अवसर पर कॉलेज प्रवक्ता पवन लठवाल, शमशेर भंडेरी, विरेन्द्र दहिया, डीसी स्पाह, वंदना आदि उपस्थित थे।

खेलअब केवल स्वास्थ्य ठीक रखने तक सीमित नहीं : शर्मा: प्राचार्यसनंदन शर्मा ने कहा कि खेल अब केवल स्वास्थ्य ठीक रखने तक सीमित नहीं रहे हैं। आज खेलों में भी काफी विकल्प है। परंतु जरूरत है नियमित रूप से अभ्यास करने की। सरकार द्वारा भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरंसभव सुविधा देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जब भी मौका मिले, प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। दोदिन पहले तैयार किया गया ट्रैक: राजकीयकॉलेज के पास अपना खेल का कोई मैदान नहीं है।

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए कॉलेज की महिला विंग के पार्क में मिट्टी डलवाकर दो दिन पहले ही ट्रैक तैयार करवाया गया। खिलाड़ी ज्योति, रूबी, रेनू, रवि का कहना है कि कॉलेज का अपना खेल मैदान होने के कारण खेलकूद प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयारियां नहीं कर पाती। खेलकूद प्रतियोगिता के संचालक पवन लठवाल ने कहा कि कॉलेज के खिलाड़ियों में राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा है, लेकिन खेल का ग्राउंड तथा प्रशिक्षित कोच नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर नहीं मिल रहा है।

गोहाना . प्रतियोगिताके दौरान लंबी कूद लगाती एक छात्रा।

गोहाना . दौड़में विजेता खिलाडियों को सम्मानित करते हुए।