- Hindi News
- कार्यक्रम में सीनियर ने जूनियर का किया स्वागत
कार्यक्रम में सीनियर ने जूनियर का किया स्वागत
गोहाना. राजकीयकॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्रा।
गोहाना| राजकीयकॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष के छात्रों के स्वागत के लिए द्वितीय वर्ष के छात्रों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। स्वागत समारोह का आयोजन बीएससी प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों ने मिलकर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप प्राचार्या सरोज मलिक ने किया। डीसी सपा ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। नेहा मधु, और नेहा महता ने स्टेज का संचालन किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने डांस, ग्रुप डांस, गायन और मिमिकरी कर प्रथम वर्ष के छात्रों का स्वागत किया।