- Hindi News
- मलबा डालकर भूल गए नप कर्मी, लोगों ने स्वयं हटाया
मलबा डालकर भूल गए नप कर्मी, लोगों ने स्वयं हटाया
^ खाली जगह पर पानी भराव के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। इससे क्षेत्र में मलेरिया फैलने का अंदेशा बना रहता है। पानी में से दुर्गंध आती रहती है। कई बार पानी निकासी की व्यवस्था करने की मांग की जा चुकी है, लेकिन मांग पूरी नहीं हुई। जिस कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है\\\'\\\' रोहताश,निवासीआदर्श नगर।
^ रेलवे लाइन के पास गली में मलबा डाल दिया गया। कई बार मलबा हटाने की मांग नप से की, लेकिन मलबा नहीं हटाया गया। बाद में लोगों ने अपनी जेब से पैसे खर्च कर जेसीबी से मलबा हटाना पड़ा। गली का निर्माण किया जाना चाहिए। जिससे लोगों की समस्या का समाधान हो सके।\\\'\\\' सत्यदीप,निवासीआदर्श नगर।
गोहाना. आदर्शनगर में गली निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कॉलोनीवासी।
भास्कर न्यूज | गोहाना
रेलवेलाइन के पास आदर्श नगर की गली में मलबा डाल दिया। इससे गली संकरी हो जाने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने मलबा तो हटा दिया। लोगों ने गली का निर्माण करने की मांग की pहै। जिससे उनकी समस्या का समाधान हो सके।
कॉलोनी के लोगों का कहना है कि पिछले दिनों नगर परिषद ने कॉलोनी में गली को उखाड़ दिया था। उस गली का मलबा रेलवे लाइन के पास गली में डाल दिया। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। वहीं गली पक्की होने के कारण जो रास्ता बचा था, बरसात होने पर वहां पर कीचड़ हो गया। लोगों की समस्या और अधिक बढ़ गई। लोगों ने जेसीबी से मलबे को हटा दिया।
लोगों ने नगर परिषद से गली का निर्माण करने की मांग की है। जिससे लोगों की समस्या का समाधान हो सके। लोगों का कहना है कि इस हिस्से में पानी निकासी होने के कारण रेलवे लाइन के साथ-साथ पानी भरा हुआ है। गंदे पानी से बहुत दुर्गंध आती है। दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। कॉलोनी में बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। स्कूल के छोटे बच्चों के लिए टूटी गली से आना-जाना काफी कठिन हो जाता है।
प्रशासन को कई बार नगर की समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। कॉलोनी के लोगों में समस्या काे लेकर काफी रोष है। प्रशासन समस्या की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा है। जिस कारण समस्या काफी गंभीर होती जा रही है।