- Hindi News
- प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लें बच्चे: कर्नल हुड्डा
प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लें बच्चे: कर्नल हुड्डा
लैंडमार्कस्कूल में शनिवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें पांचवीं कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया।
बच्चे नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मीबाई, हनुमान, शिव, विष्णु, कृष्ण, सरस्वती, राधा और मीरा आदि की वेशभूषा पहनकर स्कूल में पहुंचे। बाद में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें मुस्कान, दिव्या, नेहा, सूर्या, निशांत, प्रियांशु, गरिमा, कार्तिक, अंकिता, सीख और राहुल ने भाग लिया। बच्चों को विभिन्न विषय दिए गए थे। जिन पर बच्चों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में कर्नल राजेंद्र कुमार हुड्डा ने बच्चों को प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने से अंदर की प्रतिभा बाहर निकलती है।
इसलिए बच्चों को जब भी मौका मिले, प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
गोहाना. लैंडमार्कस्कूल में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।