ऑटो में तेज आवाज में चलाएं गाने
गोहाना. ऑटोचालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते इंचार्ज विक्रम सिंह।
भास्कर न्यूज | गोहाना
आॅटोचालकों को ट्रैफिक नियमों की जानाकरी देने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया। जिसके अंगर्तत शनिवार को सेक्टर-7 में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रैफिक पुलिस के शहरी प्रभारी विक्रम सिंह ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अवैध रूप से चल रहे ऑटो संचालकों से पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमों की पालना करके ही सड़क हादसों के बढ़ते ग्राफ को कम किया जा सकता है।
विक्रम सिंह ने कहा कि चालकों द्वारा नियमों की अनदेखी करने पर लोग हादसों का शिकार होते हैं। शहर में आॅटो चालक चौराहे पर आॅटो खड़ी कर सवारी उतारते चढ़ाते हैं। जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कुछ आॅटो चालक ऊंची आवाज में गाने बजाते रहते हैं, इससे भी हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। क्योंकि आवाज तेज होने के कारण पीछे से वाहन चालक द्वारा दिए जाने वाले होर्न की आवाज सुनाई नहीं देगी। वहीं तेज आवाज के कारण यात्रियों को असुविधा होती है। उन्होंने कहा कि कुछ बाइक चालक बाइकों में पटाखे जैसी ध्वनि करने वाला हार्न लगवाते हैं जोकि ट्रेफिक नियमों के विरूध है। यदि कोई चालक नियमों की अवहेलना करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चालकों को स्वयं सुरक्षित रहने और अन्य चालकों को सुरक्षित रखने का मूलमंत्र दिया।