पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मिल के टरबाइन का टूटा ब्लेड

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुगरमिल में शनिवार सुबह मुख्य टरबाइन के ब्लेड टूट गए। ब्लेड टूटने पर टरबाइन ने फिर से काम करना बंद कर दिया। मुख्य टरबाइन बंद होने पर मिल अधिकारियों ने मिल को सहायक टरबाइन की सहायता से धीमी गति पर चलाना शुरू कर दिया। इससे जहां मिल की पेराई क्षमता कम हो गई वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई। किसानों को मिल में गन्ना डालने के लिए घंटों लाइनों में खड़ा रहना पड़ता है। मिल धीमी गति से चलने से मिल परिसर में ट्रैक्टरों की लंबी कतारें लग गई।

भाकियू के कथूरा बलॉक प्रधान कृष्ण मलिक, सुरेश, राजा, राजबीर, संदीप, अशोक, रणबीर, रामेहर, हरिराम, महावीर का कहना है कि मिल की मुख्य टरबाइन में बार-बार तकनीकी खामियां रही हैं। सोमवार को भी मिल की मुख्य टरबाइन का बेरिंग टूट गया था। इसके चलते मिल को धीमी गति से चलाया गया।

खबरें और भी हैं...