पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार्रवाई को बताया उचित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानअखाड़ा से पहलवानों की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र के लोग दो धड़ों में बंट गए हैं। शुक्रवार को जहां पहलवानों के परिजनों ग्रामीणों ने शहर में जुलूस निकालकर पुलिस कार्रवाई को गलत बताया था वहीं शनिवार को शहर के कई सामाजिक व्यापारी संगठनों ने पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया।

शनिवार देर शाम मेन बाजार स्थित सनातन धर्म मंदिर में इन संगठनों ने एसएचओ देशवाल को सम्मानित किया और उनके साथ होने का आश्वासन दिया। देशवाल ने संगठनों के पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि शहर में असामाजिक तत्व किसी को परेशान करता है तो शिकायत थाने में दें तत्काल एक्शन लिया जाएगा। शहर की शांति से किसी को भी खेलने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

देशवाल ने कहा कि जब वे सोनीपत में तैनात थे तो उस दौरान भी गोहाना के अखाड़े के संबंध में लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं। इस अवसर पर पंजाबी महासंघ के अध्यक्ष सन्नी आहुजा, व्यापार मंडल गोहाना के अध्यक्ष विनोद जैन, सामाजिक समझौता से विकास जैन, वाल्मीकि समाज से रामू रामपाल, जेसीआई से विशाल गोयल, मुस्लिम समाज से दिलबाग खान, चंद्रशेखर आजाद पार्क सुधार समिति विनय, स्वर्णकार संघ से राजमोहन वर्मा, पंजाबी सेवा समिति जितेंद्र गेरा, पतंजलि से अशोक चौहान, चमार महासभा से रामकिशन छाछिया, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...