समारोह से नगदी जेवरात लेकर दो युवक हुए फरार
बरोदाचौक पर स्थित बजाज पैलेस में शादी समारोह के दौरान दो युवक जेवरात नगदी का थेला लेकर भाग गए। कई लोगों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे उन्हें चकमा देने में कामयाब हो गए। घटना के चलते शादी समारोह का उत्साह कम हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बड़ा हलवाई हट्टा निवासी प्रवीण कुच्छल की शिकायत पर दो अज्ञात के केस दर्ज किया। शुक्रवार को सोनीपत के बड़ा हलवाई हट्टा से बारात आई हुई थी। शादी समारोह बरोदा चौक स्थित बजाज पैलेस में आयोजित किया गया था। बताया गया है कि शादी समारोह में दोनों पक्ष से व्यक्ति बैठे हुए थे। इसी बीच एक पक्ष ने जेवरात दिखाने के लिए बैग निकाला। इससे पहले बैग से जेवरात निकाल सके, उन्हें आशीर्वाद देने चले गया। उन्होंने बैग वहां पर रख दिया और आशीर्वाद देने के लिए स्टेज पर चले गए। मौका पाकर दो युवकों ने बैग उठा लिया और बाहर की तरफ चल पड़े।