- Hindi News
- गली में पानी डालने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, तीन घायल
गली में पानी डालने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, तीन घायल
गोहाना. सामान्यअस्पताल में घायल अनिल का उपचार करते हुए कर्मी।
भास्कर न्यूज | गोहाना
खानपुरकलां गांव में नाली की सफाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बाद में दोनों के बीच तेजधार हथियार लाठी चली। दोनों पक्षों में अनिल, सतबीर और महिला ममकौर घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया। घायल अनिल ने बताया कि गली का निर्माण कार्य चल रहा है। आज सुबह जब उन्होंने पानी गली में डाला तो दूसरे पक्ष ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। उन्होंने तेजधार हथियार से हमला किया। जिसमें तीन घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।