पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राचार्य ने एसेसमेंट में कम से कम 10 से 12 नंबर देने का दिया आश्वासन

प्राचार्य ने एसेसमेंट में कम से कम 10 से 12 नंबर देने का दिया आश्वासन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना. राजकीयकॉलेज में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते छात्र।

भास्कर न्यूज | गोहाना

एसेसमेंटमें कम नंबर दिए जाने से भड़के राजकीय कॉलेज के वाणिज्य संकाय के छात्रों ने शनिवार को भी प्रदर्शन किया। प्राचार्य सनंदन शर्मा ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि भविष्य में उनके नंबर परफाेर्मेंस के अनुसार दिए जाएंगे। छात्रों को 10 से 12 अंक अवश्य मिलेंगे। जिसके बाद छात्रों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। हड़ताल के कारण बीते तीन दिन से कॉलेज में कामर्श की कक्षाएं नहीं लग रही थी।

शनिवार को इनसो के कॉलेज प्रधान जय खटीक के नेतृत्व में छात्र एकत्रित हुए। छात्रों ने समस्या का समाधान होने पर कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया और नारेबाजी करनी शुरू कर दी। छात्रों का कहना था कि जो छात्र पढ़ने वाले हैं और नियमित रूप कक्षा में आते हैं, ऐसे छात्रों को आठ नंबर दिए गए हैं। जबकि हाजिरी के दस नंबर दिए जाने चाहिए। छात्रों ने नंबर बढ़ाने की मांग की थी। सभी छात्र अपनी मांगों को लेकर प्राचार्य सनंदन शर्मा से मिले। प्राचार्य सनंदन शर्मा ने छात्रों को आश्वासन दिया कि जिस छात्र की कॉलेज में 75 प्रतिशत उपस्थिति अच्छा आचरण होगा छात्र के कम से कम एसेसमेंट में 10 से 12 अंक लगाए जाएंगे। जिन छात्रों को जो नंबर मिले हैं, इस बारे में विवि प्रशासन से बातचीत की जाएगी। प्राचार्य के आश्वासन के बाद ही छात्रों ने कक्षा में जाने का निर्णय लिया। उल्लेखनीय है कि तीन दिनों से छात्र एसेसमेंट में कम नंबर देने के विरोध में हड़ताल पर हैं। प्राचार्य ने दो दिन में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था।