पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस प्रताड़ना से तंग व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा दी जान

पुलिस प्रताड़ना से तंग व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा दी जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओमप्रकाश के पुत्र संदीप ने बताया कि 28 अगस्त की रात को उसका किसी बात को लेकर पड़ोस में रहने वाले पुलिस कर्मी राजेन्द्र के बेटे डिंपी के साथ झगड़ा हो गया था। आरोप है कि घटना के बाद राजेन्द्र अन्य उनके घर में घुस गए और उसके साथ मारपीट की। बाद में उन्हीं के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। उन्हें प्रताड़ित करने के लिए किसी भी समय थाने में बुला लिया जाता था। जिसके बाद उन्हें परेशान किया जाता था। पुलिस कर्मियों की प्रताड़ना से वे दोनों मानसिक रूप से परेशान हो चुके थे।

गोहाना. महिलामेडिकल कॉलेज में लोगों से बातचीत करते थाना शहर प्रभारी सतेंद्र इनसैट में मृतक ओपप्रकाश।

गोहाना. महिलामेडिकल कॉलेज में पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर हंगामा करते परिजन।

भास्कर न्यूज | खानपुर कलां

देवीलालनगर निवासी ओमप्रकाश (60) ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने थाना शहर पुलिस कर्मचारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करने की मांग की। इसकी शिकायत भी पुलिस को दी। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं होगा, जब तक वे शव को घर नहीं लेकर जाएंगे। पोस्टमार्टम कराने की मांग को लेकर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में नारेबाजी भी की।

पुलिस ने इस मामले में पुलिस कर्मी राजेंद्र, उसके बेटे डिंपी और पुलिस कर्मी राजपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम को ओमप्रकाश ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब उन्हें इसका पता लगा तो ओमप्रकाश को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में रेफर कर दिया। जहां पर शुक्रवार को ही मौत हो गई। शनिवार को थाना शहर प्रभारी सतेंद्र टीम के साथ मेडिकल कॉलेज में पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने उन्हें शव का पहले पोस्टमार्टम कराने और बाद में उनके बयान के अनुसार कार्रवाई करने की बात कही तो परिजन भड़क उठे।

उन्होंने कहा कि जब तक कानूनी कार्रवाई नहीं होगी तब तक वे शव को अस्पताल से लेकर नहीं जाएंगे। लोगों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने राजेंद्र, डिंपी और राजपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवारको बुलाया था थाना: संदीपके मुताबिक शुक्रवार शाम को भी पुलिस कर