- Hindi News
- परीक्षा केंद्रों पर कम नहीं हो रहा है नकल करवाने वालों का हस्तक्षेप
परीक्षा केंद्रों पर कम नहीं हो रहा है नकल करवाने वालों का हस्तक्षेप
बोर्डपरीक्षाओं को नकल रहित करवाने के शिक्षा विभाग के दावों की युवकों ने हवा निकाल दी। सुरक्षा प्रबंधों को तोड़ते हुए युवक नकल की सामग्री सहित परीक्षा केंद्र के अंदर तक चले जाते हैं। प्रशासन ने बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए धारा-144 लगाई हुई है लेकिन युवकों को इसकी भी परवाह नहीं है। युवक दीवार के रास्ते से छत और फिर परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंच जाते हैं।
मंगलवार को 12 वीं कक्षा का फिजिक्स तथा इकनॉमिक्स का पेपर था। जैसे ही परीक्षा शुरू हुई तो परीक्षा केंद्र के बाहर युवकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। परीक्षाओं को नकल रहित संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया है, इसके बावजूद प्रशासन बाहरी हस्तक्षेप पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लगा पाया है। अपनों तक नकल की सामग्री पहुंचाने के लिए युवकों को जब भी मौका मिलता है वे परीक्षा केंद्रों के अंदर तक प्रवेश कर जाते हैं। यही स्थिति शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर भी रही।
गोहाना. परीक्षाकेंद्र के अंदर नकल सामग्री पहुंचाने के लिए दीवार पर चढ़ते हुए युवक।