- Hindi News
- शिविर में की 190 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच
शिविर में की 190 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच
गोहाना | लायंसक्लब गोहना डायनेमिक द्वारा शनिवार को एक स्कूल में नि:शुल्क हेल्थ और डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन किया। जिसमें डॉक्टरों ने 190 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। डॉक्टर अतुल मलिक ने बच्चों को नियमित रूप से ब्रूश करने के लिए प्रेरित किया और उनकी लंबाई, वजन दांतों की जांच की। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से दांतों की सफाई करके विभिन्न बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।