दहेज प्रताड़ना मामले में पति गिरफ्तार
गोहाना| थानाबरोदा पुलिस ने दहेज प्रताड़ना एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी संदीप सरफाबाद जिला जीन्द का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बीती दो सितंबर को थाना बरोदा में आहुलाना गांव निवासी पूनम ने शिकायत दी थी कि उसकी शादी वर्ष 2013 में संदीप के साथ हुई थी। बाद में संदीप इसके घरवालों ने मुझे अधिक दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मना करने पर उसको जान से मारने की धमकी दी गई। उपनिरीक्षक श्रीमोहन ने बताया कि पूनम के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।