- Hindi News
- नियुक्ति नहीं होने पर जेबीटी ने बैठक कर जताई नाराजगी
नियुक्ति नहीं होने पर जेबीटी ने बैठक कर जताई नाराजगी
नवचयनित9870 जेबीटी संघर्ष समिति की बैठक लोक निर्माण विश्राम गृह में हुई। बैठक में सरकार द्वारा उन्हें अभी तक ज्वाइनिंग कराने पर रोष जताया गया। शिक्षकों ने इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। भाजपा नेता पूर्व मंत्री प्रो. छतरपाल सिंह उनके बीच पहुंचे और उनकी मांग सुनी। बैठक में अध्यापकों ने मांग पूरी होने पर परिवार सहित आमरण अनशन आत्मदाह करने तक की चेतावनी भी दी।
बैठक को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति के महासचिव विनोद कौशिक ने कहा कि 9870 जेबीटी अध्यापकों के चयन की सूची 14 अगस्त को जारी कर दी गई, परंतु अभी तक उनकी ज्वाइनिंग नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों पर राजनीति करके लगातार सरकार इनका शोषण कर रही है। चयनित जेबीटी संघर्ष समिति विनम्रतापूर्वक लगातार ज्वाइनिंग कराने की मांग कर रही है, लेकिन सरकार इसके बावजूद उनकी अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर इस प्रकार का रवैया भविष्य में जारी रहा तथा जल्द ही उनकी ज्वाइनिंग नहीं करवाई गई तो नवचयनित परिवार सहित आमरण अनशन से लेकर आत्मदाह तक कर सकते हैं।
इस अवसर पर शालू सिधर, सुशीला यादव, नीलम मीठारवाल, नीतू खन्ना, कंचन, मीनू हांडा, सुनीता शर्मा, अनिल, कैलाश शर्मा, संदीप कुमार, सुनील, अमित, विजेंद्र महेश कुमार, नरेश थे।
सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते चयनित जेबीटी संघर्ष समिति सदस्य।