पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महापंचायत में किसानों का अल्टीमेटम स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट लागू करो

महापंचायत में किसानों का अल्टीमेटम स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट लागू करो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयकिसान यूनियन की प्रदेश इकाई ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने के लिए भाजपा सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है। सरकार ने तय अवधि तक रिपोर्ट को लागू नहीं किया तो पांच मार्च को पिपली में विभिन्न किसान संगठनों की विशाल महापंचायत का आयोजन कर सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई शुरू कर दी जाएगी।

5मार्च का दिया समय

यहफैसला रविवार को खरड़ में आयोजित किसानों की महापंचायत में किया गया। महापंचायत की अध्यक्षता खरड़ अलीपुर के सरपंच चांदी राम ने की। इसमें बारह से अधिक गांवों के किसानों और किसान प्रतिनिधियों ने भाग लिया। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरुनाम सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। गुरुनाम सिंह ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पूर्व किसान नेताओं को लिखित में यह आश्वासन दिया था कि देश में भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों के हितों की रक्षा करने वाली स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाएगा। परंतु आज छह महीने से भी अधिक समय गुजर जाने के बाद भी केंद्र सरकार ने आयोग की रिपोर्ट को लागू नहीं किया है।

किसान नेता सुरेश कोथ ने महापंचायत में लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि अगर सरकार ने 4 मार्च से पहले स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू नहीं किया तो पांच मार्च को पिपली में विभिन्न किसान संगठनों की विशाल महापंचायत का आयोजन कर सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई शुरू कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि आयोग की रिपोर्ट लागू करने को लेकर सरकार चुनाव पूर्व किए गए अपने वादे की अनदेखी कर रही है। कोथ ने प्रशासन से बिना किसी देरी के लावारिस पशुओं को पकड़ने की भी मांग की, ताकि इनसे किसानों की फसल बर्बाद होने से बच सके। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही लावारिस पशुओं पर नियंत्रण करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए तो किसान गांव खेतों से सभी आवारा पशुओं को पकड़ कर उपायुक्त कार्यालय में ले जाकर छोड़ देंगे। किसान संघर्ष समिति के जिला प्रधान जोगिंद्र सिंह मय्यड़ ने कहा कि किसान इनसे बेहद परेशान हैं। आवारा सांड जिस भी क्षेत्र मे से गुजर जाते हैं, उस क्षेत्र मे किसान द्वारा मेहनत उगाई गई फसल को मिनटों में समाप्त कर देते हैं। सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान बिजेंद्र मलिक ने सरकार से प्रदेश में लगी पशु मेलों पर रोक को हटाने की मांग करते हुए कहा कि पशु मेलों पर पाब