- Hindi News
- सिसाय बोलान में खंभे में करंट से भैंस की मौत पर लोगों का हंगामा
सिसाय बोलान में खंभे में करंट से भैंस की मौत पर लोगों का हंगामा
हांसी | सिसायबोलान में सवेरे बिजली के झूलते तारों की वजह से खंभे में करंट आने से एक भैंस की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों ने बिजली निगम के प्रति भारी रोष देखने को मिला। खंभे की चपेट में आकर मौत का शिकार हुई भैंस आजाद सिंह की थी। उन्होंने बताया कि वह रविवार सुबह अपनी भैंस को पानी पिलाने के लिए तालाब पर ले जा रहे थे। रास्ते मे बिजली के खंभे के नजदीक से निकलते उनकी भैंस करंट की चपेट में गई तथा उसने वही जान दे दी। उन्होंने कहा कि बिजली निगम की लापरवाही के चलते उनकी भैंस की मौत हुई है।