पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेसीआई फोर्ट ने सामूहिक विवाह के लिए मांगे आवेदन

जेसीआई फोर्ट ने सामूहिक विवाह के लिए मांगे आवेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेसीआईहांसी फोर्ट द्वारा जरूरतमंद कन्याओं का पांचवां सामूहिक विवाह समारोह 15 मार्च पंचायती रामलीला ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इसका निर्णय संस्था के अध्यक्ष जेसी धर्मबीर रतेरिया की अध्यक्षता में आयोजित एक मीटिंग में लिया गया।

कार्यक्रम के परियोजना निदेशक जेसी विजेंद्र जांगड़ा ने बताया कि जरूरतमंद कन्याओं के माता-पिता, जिनकी लड़की की आयु 18 वर्ष लड़के की आयु 21 वर्ष से अधिक हो रिश्ता तय कर एक निर्धारित प्रपत्र पर संस्था को आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम के सह-परियोजना निदेशक जेसी उमेद सिंह सोनी ने बताया कि आवेदन पत्र काली देवी रोड स्थित विजेंद्र सिंह, सज्जन सिंह जांगड़ा, शिवम प्लाई, चरण सिंह मार्केट में स्थित शांति ज्वैलर्स, लाल सड़क स्थित कार्यालय पार्षद सुमन शर्मा काली देवी रोड स्थित रतेरिया शॉ मिल से प्राप्त कर सकते हैं।

संस्था के अध्यक्ष जेसी धर्मबीर रतेरिया ने सभी नागरिकों से अपील की कि वह अपने आसपास के जरूरतमंद कन्याओं के माता-पिता को इस आयोजन बारे सूचित कर इस पुण्य के कार्य में अपना योगदान करें। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक जेसी सुभाष गुप्ता, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन जेसी राजपाल यादव, पूर्व प्रधान जेसी जयप्रकाश यादव, जेसी गोबिंद सोनी, जेसी चंद्रभान, जेसी मनमोहन तायल, जेसी जोगिंद्र जांगड़ा, जेसी सुनील मित्तल, जेसी सुभाष मलिक, जेसी सर्वेश सैनी, जेसी बोना सिंह यादव, जेसी मुकेश सोनी आदि सदस्य उपस्थित थे।