पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोहतक में नहीं हुआ कोई विकास

रोहतक में नहीं हुआ कोई विकास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाविधायक मनीष ग्रोवर ने कहा है कि लोग बोलते हैं कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासनकाल में रोहतक का चहुंमुखी विकास हुआ। मगर ऐसा नहीं है और सच्चाई कोसों दूर है। उन्होंने कहा कि रोहतक शहर में एक घंटा भी बारिश जाए तो पांच घंटे तक पानी नहीं निकलता। पीजीआई में कई विभागों में अरसे से मशीनें बंद पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का भ्रम अब धीरे-धीरे दूर हो रहा है। रोहतक में विकास सिर्फ उन लोगों का हुआ है जो हुड्डा के करीबी थे। हुड्डा ने यहां के किसानों की उपजाऊ जमीन छीन कर रीयल एस्टेट कंपनियों को देने का काम किया।

रोहतक के विधायक मनीष ग्रोवर रविवार को यहां जयभारत मंडल धर्मशाला में पंजाबी समाज की तरफ से आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे।

कांग्रेसने किया प्रदेश का सिस्टम खराब

ग्रोवरने कहा कि प्रदेश के सरकारी सिस्टम को कांग्रेस ने खराब कर रखा है। इसे दुरुस्त करने में अभी समय लगेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश ही नहीं पूरे भारत में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार रूपी कैंसर को बढ़ाया है। इसे जड़ से मिटाने के लिये त्रस्त लोगों ने भाजपा को वोट दिया है। लोगों के इस विश्वास पर भाजपा खरा उतरेगी।

क्षेत्रीयपार्टियों का कोई वजूद नहीं रहा

ग्रोवरने कहा की भाजपा की इस आंधी में प्रदेश की कई पार्टियों की दुकान बंद हो गई हैं। उन्होंने कहा कि परिवारवाद क्षेत्रवाद की राजनीति करने वाले लोगों के लिये भाजपा ने ताले लगा दिए हैं। इन पार्टियों का अब कोई जनाधार नहीं है।

समाज के लोगों को किया सम्मानित

इस अवसर पर रामदास ग्रोवर मुनीष नागपाल ने विधायक मनीष ग्रोवर को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इसके अलावा संजय ग्रोवर मुनीष कालड़ा ने भी विधायक को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। समारोह में मनोज कक्कड़, प्रशांत मुंजाल, सूरजमल पार्षद को भी समाज द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह में भाजपा नेता राजेश ठकराल, जगदीश भाटिया, नगर परिषद के उप प्रधान सुरेंद्र सचदेवा, कृष्ण ऐलावादी, प्रेम कामरा, मुनीश कालड़ा, रमेश भुटानी, पवन आहुजा, जगदीश चराया, कृष्ण सिंदवानी, तिलक खुराना, रमेश महता, राजेंद्र ग्रोवर, पवन चराया, प्रेम चुघ, खरैती लाल झांब, कंवल नागपाल, डा. रमेश चराया, सतीश कालड़ा सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।

पंजाबी समाज द्वारा आयोजित समारोह संबोधित करते रोहतक विधायक मनीष ग्रोवर।