पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चैलेंज पूरा करने पर 23 को मिला गोल्ड सर्टिफिकेट

चैलेंज पूरा करने पर 23 को मिला गोल्ड सर्टिफिकेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{एसडी गर्ल्स कॉलेज के सभागार में कार्यक्रम

भास्करन्यूज | हांसी

आर्टऑफ लिविंग द्वारा एसडी महिला महाविद्यालय के सभागार में नि:शुल्क योगथॉन चैलेंज का आयोजन किया गया। चैलेंज में भाग लेने पहुंचे लोगों को आर्ट ऑफ लिविंग की फैकल्टी श्वेता जैन ने योग ध्यान करवाया तत्पश्चात 108 सूर्य नमस्कार पूरे करने का चैलेंज शुरू किया गया। इसमें करीबन 50 लोगों ने भाग लिया, जिसमें से 23 लोग चैलेंज पूरा कर पाये। संस्था की ओर से इन्हें गोल्ड प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। अन्य सभी प्रतिभागियों को भी स्पिरिट ऑफ योगा प्रमाण पत्र दिया जायेगा।

चैलेंज पूरा करने वाले प्रतिभागियों में अनुराग खन्ना, मोनिका, सोनू, कशिश सहगल, पूजा सोनी, गीतू, शशि गोयल, श्रुति पोपली, तनुज खुराना, चिराग, योगिता खट्टर, माधव बावा, विक्रम, सुशील, अमन, राहुल, लवकेश, आयुष तायल, तुषार, गौरव मिगलानी, केशव, शुभम आदि प्रमुख हैं। इस अवसर पर संस्था के हांसी सेंटर के सेक्रेटरी डॉ. वीएम लीखा, डॉ. रजनी लीखा, ज्योति खान, लक्ष्य गोयल इत्यादि मौजूद थे।