पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुक्ति का सरल मार्ग है सच्ची भक्ति : शास्त्री

मुक्ति का सरल मार्ग है सच्ची भक्ति : शास्त्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी | कथावाचक कैलाश चंद्र शास्त्री ने कहा है कि मुक्ति का सरल मार्ग केवल भगवान की सच्ची भक्ति है। सच्ची भक्ति का फल साधक को जरूर मिलता है। दिल्ली गेट स्थित श्री राम मंदिर में जारी श्रीमद्भागवत कथा के दौरान शास्त्री ने बताया कि रुकमणि ने सच्चे दिल से भगवान को पुकारा तो भगवान को उनके सामने झुकना पड़ा। इसी प्रकार हम भी यदि सच्चे दिल से भगवान की पूजा करते हैं तो मनोवांछित फल की प्राप्ति कर सकते हैं। कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण के भजन गाए गए और मधुर भजनों से सभी श्रोतागण खुशी से झूमकर नाचने लगे। भारत विकास परिषद के सचिव मास्टर राम अवतार सिंह ने बताया कि कथा के दौरान श्री कृष्ण भगवान और रुकमणि विवाह की झांकी भी निकाली गई।