दहेज के लिए सताने पर सात पर केस
हांसी | सदरपुलिस ने एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में उसके ससुराल के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला अदालत के निर्देश पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि डाटा की विवाहिता उर्मिला ने प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में इस्तगासा दायर ससुराल के लोगों पर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।