- Hindi News
- शिविर में रक्तदाताओं ने 101 बार रक्तदान करने का संकल्प लिया
शिविर में रक्तदाताओं ने 101 बार रक्तदान करने का संकल्प लिया
विश्व में हर सातवां व्यक्ति भूख से पीड़ित
हांसी| जेसीआईहांसी फोर्ट द्वारा इंपेक्ट डे के अवसर पर फूड बचाओ विषय पर जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम के परियोजना निर्देशक जेसी गोबिंद सोनी ने बताया कि शहीद भगत सिंह स्कूल के प्राचार्य राम अवतार सिंह ने इस रैली को रवाना किया जो कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई अनाज मंडी में संपन्न हुई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम अवतार सिंह ने कहा कि अनाज को भगवान की देन माना जाता है, परंतु आज के इस युग में फूड वेस्टेज एक बहुत बड़ी समस्या बन गई है। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार जहां हर वर्ष पूरे विश्व में 1.3 बिलियन टन अनाज नष्ट हो जाता है, वहीं विश्व में हर सातवां व्यक्ति भूख से पीडि़त है और पूरे विश्व में प्रत्येक दिन पांच वर्ष से कम आयु के 20000 बच्चे भूखमरी की वजह से काल का शिकार होते है। संस्था के अध्यक्ष जेसी धर्मबीर रतेरिया ने इस अवसर पर कहा कि हम अनाज को नष्ट होने से बचाकर एक तरफ तो भुखमरी से हो रही मौतों को कम कर सकते हैं और दूसरी तरफ हम पर्यावरण को हो रहे नुकसान से भी बचा सकते हैं। इस अवसर पर संरक्षक जेसी सुभाष गुप्ता, जेसी हरिकेश सिंगला, पूर्व अध्यक्ष जेसी विजेंद्र जांगड़ा, सचिव जेसी चंद्रभान, जेसी नरेश वत्स, जेसी लवकेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
सावन कृपाल आश्रम में शिविर में रक्तदानियों को सम्मानित करते आयोजक।
भास्कर न्यूज | हांसी
दयालपुरुष संत दर्शन सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सावन कृपाल आश्रम में रक्तदान शिविर लगाया गया। आश्रम की तरफ से आयोजित इस 12वें रक्तदान शिविर में पूर्व मंत्री भाजपा नेता प्रो. छतरपाल सिंह मुख्य अतिथि थे।
शिविर में नारनौंद के रामनिवास लोहान और उनके बेटों विकास लोहान अमरजीत ने 101 बार रक्तदान करने का संकल्प लिया। लोहान स्वयं अब तक 83 बार रक्तदान कर चुके हैं।
शिविर में शिवचरण सैनी ने 41वीं बार, रेडक्रॉस सोसाइटी के सहसचिव राजकपूर ने 31वीं, शक्ति ने 21वीं, पंकज ने 18वीं, सोनू ने 17वीं, प्रवीन मदान ने 12वीं बार रक्तदान किया। प्रो. सिंह ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। रक्त का कोई विकल्प नहीं, यह केवल इंसान से ही मिल सकता है। इस अवसर पर हिसार की थैलीसीमिया सोसायटी के वेद झंडई, जेसी नारंग, अशोक कनौजिया, प्रवीन बंसल, सुरेंद्र सचदेवा, कृष्ण सिंदवा