- Hindi News
- निरंकारी भवन में बाल सेवा दल रैली निकाली गई
निरंकारी भवन में बाल सेवा दल रैली निकाली गई
निरंकारी भवन में बाल सेवा दल रैली में मौजूद अनुयायी।
हांसी | निरंकारीबाबा हरदेव सिंह के दिशा-निर्देशन में निरंकारी भवन में बाल सेवा दल रैली निकाली गई। इसकी अध्यक्षता निरंकारी मंडल ब्रांच हांसी की मुखिया विद्या नागपाल ने की। इस अवसर पर बाल सेवा दल ने पीटी परेड खेलकूद का प्रदर्शन किया। नागपाल ने कहा कि बाबा हरदेव सिंह कहते हैं कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं गीली मिट्टी के समान होते हैं। इसलिए बचपन से ही बच्चों को सेवा, सिमरन सत्संग की प्रेरणा दी जाए, ताकि आज के बच्चे कल का भविष्य बन सकें देश और मानवता की सेवा करें। इस अवसर पर बाल संगत की इंचार्ज कृष्णा गुलाटी, क्षेत्रीय संचालक संतलाल गुलाटी, संचालक राजू गंगवानी, शिक्षक कमला वासदेव संचालिका कैलाश, रेणु ठकराल आदि मौजूद थे।