- Hindi News
- एमडीयू में नेशनल योग चैंपियन ने की खुदकुशी
एमडीयू में नेशनल योग चैंपियन ने की खुदकुशी
हॉस्टल के कमरे मंे िमला प्रेमनगर के मंजीत जांगड़ा का शव, 4 दिन पहले ही रोहतक लौटा था
भास्कर न्यूज | हांसी/ रोहतक
हांसीके प्रेमनगर निवासी और एमडीयू के यूआईईटी में बीटेक सेकंड ईयर स्टूडेंट्स मंजीत ने गुरुवार को सल्फास की गोलियां निगल कर आत्महत्या कर ली। नेशनल योग चैंपियनशिप में हाल ही में मेडल जीतने वाला मंजीत हांसी के प्रेम नगर का रहने वाला है। परिजनों के देर शाम आठ बजे एमडीयू में पहुंचने पर शव को पीजीआईएमएस के शवगृह में रखवा दिया गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा।
एमडीयू के हॉस्टल नंबर 7 धौलागिरि के कमरा नंबर 102 में शाम साढ़े चार बजे सुपरवाइजर सतबीर को छात्रों ने बताया कि मंजीत का कमरा नहीं खुल रहा है। कमरा अंदर से बंद है। इस पर सुपरवाइजर ने सुरक्षा कर्मियों को बुलाकर कमरे को देखा। बालकनी से जाकर खिड़की से देखा गया तो अंदर बेड पर खिड़की के साथ ही मंजीत लेटा दिखा। आवाज मारने के बाद भी उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। इसके बाद सुपरवाइजर ने छात्रों सुरक्षा कर्मियों के साथ दरवाजे को तोड़ा। अंदर जाने पर पाया कि बेड पर लेटे मंजीत का आधा शरीर चादर से ढका था। सूचना अधिकारियों को दी गई। मौके से पुलिस ने मोबाइल फोन, एक कोल्डड्रिंक की खाली बोतल, सल्फास की गोलियों की शीशी जिसमें तीन गोलियां हैं और तीन उल्टी में पड़ी मिली है, को बरामद किया। मौके पर कुलसचिव डॉ. एसपी वत्स, यूआईईटी निदेशक डॉ. एसपी खटकड़, प्रोवोस्ट डॉ. एसएस चाहर वार्डन सुनील यादव मौके पर पहुंचे। पीजीआईएमएस थाना इंचार्ज एमआई खान को बुलाया गया और एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए।
मनजीत
एमडीयू के हाॅस्टल नंबर सात में मृत मिले छात्र मनजीत के शव को ले जाते पुलिस कर्मी।
मनजीत सिंह के आवास में मरघट सा सन्नाटा था। कोई बोलने की स्थिति में नहीं था। मनजीत के पिता उमेद सिंह पेशे से भवन ठेकेदार हैं। सरपंच रविंद्र ने बताया कि उमेद सिंह के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी है। एक दिसंबर को उसकी शादी हुई थी। मनजीत दूसरे नंबर पर था। गांव के इस उभरते खिलाड़ी की मौत ने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया है।
योगा कोच एमएस देशवाल ने बताया कि मंजीत दो साल से नियमित तौर पर उनके पास लगातार योगा सीख रहा है। दो बार इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में भाग ले चुका है और एक बार स्टेट चैंपियनशिप में। सपना योगा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाने की थी। इस