- Hindi News
- आमटी झील बचाने को प्रशासन से मिलेेंगे लोग
आमटी झील बचाने को प्रशासन से मिलेेंगे लोग
ऐतिहासिकआमटी झील को बचाने के लिए शहर के गणमान्य लोग सक्रिय होने लगे हैं। वार्ड नौ के पार्षद अनिल बंसल की अगुवाई में कुछ संगठनों और दुकानदारों ने झील की बदहाली को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने का फैसला किया है। अधिकारियों से मुलाकात के दौरान उन्हें झील की मौजूदा स्थिति से अवगत कराने के अलावा इसके सुधार के लिए ज्ञापन दिया जाएगा।
गौरतलब है कि आमटी झील को बचाने के लिए पार्षद अनिल बंसल ने सक्रिय भूमिका निभाई है। परिषद की बैठकों के मुद्दा उठाने के अलावा उन्होंने स्थानीय निकाय विभाग के लंबा पत्राचार किया है। सुनवाई होने से आहत बंसल ने इस मुद्दे पर अपने प्रयास कम कर दिए। झील को बचाने का मसला फिर से उठने के बाद बंसल ने सक्रियता फिर से बढ़ाने का फैसला किया है। झील को बचाने के लिए सबसे पहले एसडीएम योगेश मेहता से शुक्रवार को मुलाकात की जाएगी। मेहता से मुलाकात करने लिए उनके साथ गणमान्य लोग दुकानदार भी होंगे। उन्होंने कहा कि अनदेखी के चलते झील उजाड़ में तब्दील हो गई है। प्रशासन या नगर परिषद की तरफ से अब भी इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो इसका अस्तित्व ही खत्म होने का खतरा पैदा हो जाएगा। झील को बचाने के लिए अनेक गणमान्य लोगों और बाजारों के दुकानदारों ने संघर्ष जारी रखने के लिए प्रेरित किया है। झील को बचाने के लिए वह इन सभी लोगों के साथ एसडीएम से मुलाकात करेंगे।
झील का अस्तित्व बचाने का प्रयास
आमटी झील