चोरी के आरोपी को भेजा जेल
हांसी | दिल्लीगेट इलाके में नगर पार्षद गोविंद सिंगला की मोटर साइकिल से पेट्रोल चोरी करने के आरोपी मोहन उर्फ मोरी को पूछताछ के बाद पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया।
सिंगला द्वारा सीसीटीवी कैमरे में कैद किए गए युवकों पर इनाम की राशि घोषित करने पर आरोपी युवक को आमटी झील इलाके में पकड़ा गया। सूचना पर सिंगला स्वयं झील परिसर में पहुंचे और आरोपी को अपने साथ ले आए। मामले की सूचना किला बाजार पुलिस चौकी को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और चौकी ले जाकर पूछताछ की। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। बताया गया है कि आरोपी मोहन सिर्फ सातवीं पास है।