पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरों के निशाने पर कचहरी परिसर क्षेत्र , वाहन चोरी

चोरों के निशाने पर कचहरी परिसर क्षेत्र , वाहन चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें अलग-अलग स्थानों से तीन वाहन चोरी हो गए। पुलिस ने मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी चोरी हुए वाहनों चोरों का सुराग लगने की सूचना नहीं है।

कचहरी परिसर के समीप से पंजाब के एक व्यक्ति संदीप सिंह की मोटर साइकिल चोरी हो गई। संगरूर जिला के इनवाल का संदीप किसी काम से यहां आया था। कचहरी परिसर के उसने अपनी बाइक खड़ी की। इसे बाद में संभाला गया तो गायब मिली। चोरी हुई बाइक प्लेटिना और काले रंग की थी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

एक अन्य घटना में चैनत के राकेश दुहन की बाइक भी कचहरी परिसर से चोरी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में राकेश ने बताया कि वह अपनी हीरो होंडा सप्लेंडर प्लस पर कचहरी परिसर में गया था। काम करके लौटे तो बाइक काे गायब पाया। चोरी की घटना सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। हनुमान कॉॅलोनी में एक व्यक्ति सुरेंद्र के आवास के बाहर खड़ी ट्राली को कुछ लोग चुरा ले गए। सुरेंद्र को इसकी जानकारी बाद में मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।