- Hindi News
- शहर गांवों की दुकानों से गेहूं के बीज के सैंपल लिए
शहर गांवों की दुकानों से गेहूं के बीज के सैंपल लिए
हांसी | गेहूंकी बिजाई जोरों पर है। किसानों को गेहूं का असली बीज मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग की टीम ने शहरी और ग्रामीण इलाकों में कई दुकानों से गेहूं के बीज के सैंपल लिए। कृषि अधिकारी अरुण के नेतृत्व में विभाग की टीम ने बड़सी गेट के समीप दुकान, बास, नारनौंद स्थित प्राइवेट विक्रेताओं सरकारी काउंटर एचएसडीसी से गेहूं के बीज के सैंपल लिए। इन्हें सील कर विभाग की लैब में जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि बिजाई के दिनों में अक्सर किसानों की शिकायत रहती है कि उन्हें नकली या घटिया किस्म का बीज थमा दिया गया है। विभाग की तरफ से इस कारण सैंपल लिए गए। अधिकारी ने बताया कि रबी के मौसम में गेहूं मुख्य फसल होती है। सबसे ज्यादा बिजाई गेहूं की होती है जिसके चलते किसानों की गेहूं के बीज की मांग रहती है। खाद-बीज विक्रेता किसानों को घटिया किस्म का बीज बेच पाएं, इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारी फसल की बिजाई के समय पर दुकानों पर जाकर सैंपल भरते हैं और दुकान का औचक निरीक्षण करते हैं, ताकि विक्रेताओं पर सही बीज बेचने का दबाव बना रहे।