युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका
राधिकाकॉटन फैक्ट्री के समीप युवक का शव मिला। उसके चेहरे पर तेजधार हथियारों के निशान मिले। पुलिस की प्रारंभिक छानबीन के अनुसार युवक की किसी और स्थान पर हत्या कर शव को यहां फेंका गया। शव को रात के समय यहां फेंका गया। देर शाम को युवक की पहचान आंबेडकर कॉलोनी के संदीप के रूप में हुई। वह रविवार शाम से लापता था। फैक्ट्री के पास रोहताश के खेत में सुबह काम करने आए मजदूरों ने सरसों के खेत में युवक के शव को पड़े देखा। शव के सिर मुंह पर तेजधार हथियार से वार किए जाने के निशान थे। उन्होंने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। खेत में काम करने वाले दिनेश ने बताया कि वह जब सुबह खेत में आया तो उन्हें सरसों की फसल में काफी जगह पर खून के निशान दिखे। आसपास छानबीन करने पर उन्हें खेत में ही युवक का शव पड़ा मिला।
सूचना पाकर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह की अगुवाई में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्यारों का सुराग पाने के लिए पूरे खेत को खंगाल दिया, लेकिन उनके बारे में कोई सुराग नहीं लगा। मृतक के पैंट आधे से अधिक नीचे तक खिसकी हुई थी और टी-शर्ट ऊपर गले तक पहुंच गई थी। माना जा रहा है कि हत्यारे शव को यहां घसीटकर लाए जिससे उसके कपड़े शरीर से काफी अधिक उतर गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
हत्याका मामला दर्ज
शहरथाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
राधिका कॉटन मिल के समीप शव मिलने पर कागजी कार्रवाई करते थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह।