- Hindi News
- मिड डे मील का राशन आज पहुंचा स्कूलों में
मिड-डे मील का राशन आज पहुंचा स्कूलों में
हांसी | स्कूलोंमें मिलने वाले मध्याहन भोजन का राशन पिछले कई दिनों से खत्म है। आज विभिन्न स्कूलों में राशन की आपूर्ति की जाएगी। खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी राजेश जैन ने बताया की कुछ स्कूलों में मिड डे मील का राशन खत्म हो गया था। हैफेड की तरफ मीड डे मील राशन की आपूर्ति की जाती है।
जगन्नाथ मंडी प्राईमरी स्कूल, रामसिंह कालोनी प्राईमरी स्कूल, बाजार प्राईमरी स्कूलों में कई राशन की आपूर्ति सोमवार को की जाएगी। राशन खत्म होने पर स्कूल अन्य स्कूलों से उधार लेकर काम चला रहे थे। राशन की आपूर्ति होने पर स्कूलों में पढ रहे बच्चों को पौषटिक आहार मिल सकेगा।