पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएमएस अलर्ट के चक्कर में सिंचाई विभाग कर्मचारी ने गंवाए 24 हजार

एसएमएस अलर्ट के चक्कर में सिंचाई विभाग कर्मचारी ने गंवाए 24 हजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंकके कस्टमर केयर सेंटर की आड़ लेकर अज्ञात व्यक्ति ने सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी के खाते से 24 हजार रुपए से अधिक की नकदी उड़ा ली। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

घटनाक्रम के अनुसार सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी धर्मपाल के मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। धर्मपाल मूल रूप से बड़सी के रहने वाले हैं। कॉल करने वाले वाले ने उन्हें बताया कि वह स्टेट बैंक के कस्टमर केयर सेंटर से बोल रहा है। उसने पूछा कि उन्होंने अपने बैंक अकाउंट से संबंधित कोई परेशानी तो नहीं है। अगर है तो उसे बता दें, ताकि वह इसे दूर कर किया जा सके। धर्मपाल उसकी बातों में गए और कहा कि एटीएम से नकली निकलवाने पर उन्हें मोबाइल फोन पर एसएमएस नहीं मिलता। जवाब में कॉलर ने उन्हें समस्या के तत्काल समाधान का भरोसा दिया।कॉलर ने इसके बाद धर्मपाल को फोन होल्ड करने को कहा और उनसे उनके एटीएम का पासवर्ड मांगा। धर्मपाल उसकी चालाकी को समझ नहीं पाए और उसे सारी जानकारी दे दी। कॉल करने वाले ने कहा कि उन्हें जल्द की मोबाइल पर एसएमएस मिलने लगेगा। धर्मपाल को एसएमएस तो नहीं मिला, लेकिन चैक करने पर खाते से 24 से अधिक रुपए गायब मिले। जानकारी मांगने पर पता चला कि एटीएम कार्ड से किसी ने उनके खाते से पैसे निकाल लिए हैं। धर्मपाल ने सूचना पुलिस को दी।

धोखाधड़ी