- Hindi News
- हजकां नेता के भाई पर हमला करने वालों को 3 3 साल कैद
हजकां नेता के भाई पर हमला करने वालों को 3-3 साल कैद
{ 26 मई, 2008 को विकास टुटेजा पर किया था हमला
भास्करन्यूज | हांसी
हजकांनेता डा. लवकेश टुटेजा के भाई विकास अन्य लोगों पर हमला करने के मामले में अदालत ने प्रेम नगर के पिता-पुत्र सहित चार लोगों को तीन-तीन साल की कैद की सजा सुनाई है। करीब साढ़े पांच साल तक चले इस अभियोग में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने चार आरोपियों को सजा सुनाते हुए पांचवें आरोपी को एक साल तक अच्छे चाल-चलन की शर्त पर रिहा कर दिया।
मूल रूप से मुलतान नगर कॉॅलोनी के रहने वाले विकास टुटेजा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि वह 26 मई 2008 को प्रेम नगर के निकट स्थित अपने चाचा रामधन की जमीन बेचने के लिए सोरखी निवासी कृष्ण शर्मा मामनपुरा के रामनिवास यादव को जमीन दिखाने के लिए मौके पर लेकर गए थे। शिकायत के अनुुसार वहां पर खेत के पड़ोसी अवतार सिंह उर्फ तारू ने गंडासी से उन पर हमला कर दिया और बाद में र| सिंह, जाज सिंह, लाल सिंह बिंदर ने भी लाठियों से उन पर कई वार किए। करीब साढ़े पांच साल तक अदालत में इस मामले की सुनवाई के बाद हांसी की अदालत ने अवतार सिंह उर्फ तारू, र| सिंह, जाज सिंह बिंदर सिंह को तीन-तीन साल की सजा सुना दी और लाल सिंह को एक साल तक अच्छा चाल-चल रखने की शर्त पर रिहा कर दिया।