पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुआवजे की मांग पर किसान आंदोलन को मिला आरक्षण समिति का समर्थन

मुआवजे की मांग पर किसान आंदोलन को मिला आरक्षण समिति का समर्थन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीय दल ने ली सूखे की स्थिति की जानकारी

गौरतलब है कि मय्यड़ के समीप शुक्रवार को कई गावों के किसानों द्वारा कपास की फसल नष्ट होने पर उसके मुआवजे की मांग को लेकर एक महापंचायत का आयोजन किया गया था, जिसमें किसानों ने सरकार से बीमारी से नष्ट हुई कपास, मूंग बाजरे की फसल की तुरंत प्रभाव से गिरदावरी शुरू करवाकर किसानों को 50 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिए जाने की मांग की थी। इसके साथ ही किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना भी शुरू कर किया है, जो दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।

महापंचायत कर मय्यड़ में शुरू कर रखा है धरना

विशेष गिरदावरी और मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान। किसानों ने कहा कि आश्वासनों से आंदोलन समाप्त नहीं होगा।

अधिकारियों से सूखे की स्थिति की जानकारी लेती केंद्र से आई विशेष टीम।

हांसी | सूखाग्रस्तक्षेत्रों का आंकलन करने के लिए शनिवार को केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के एक दल ने लोक निर्माण विश्रामगृह में प्रशासन के अधिकारियों की एक बैठक ली। केंद्रीय दल के अधिकारियों ने बैठक में सूखाग्रस्त क्षेत्रों बारे जानकारी ली और हर पहलू से सलाह मशविरा भी किया। बैठक में सिंचाई, जनस्वास्थ्य, मछली पालन, पशुपालन बागवानी विभाग के अधिकारियों सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

इस केंद्रीय दल में प्लानिंग कमिशन के सीनियर अनुसंधान अधिकारी कृषि डा. रामानंद, स्वच्छता एवं पेयजल मंत्रालय के सलाहकार विजय कुमार बाटला, अतिरिक्त आयुक्त (क्रॉप्स) डा. डीपी मलिक, खाद्य मंत्रालय से आसित हैदर, ऊर्जा मंत्रालय से निदेशक एके राजपूत तथा सीनियर इन्वेस्टीगेटर आरबी कौल सहित इस दल में प्रदेश सरकार के एचएसडीसी के एमडी डा. बीएस दुग्गल, कृषि विभाग के अतिरिक्त आयुक्त डा. जगदीप सिंह बराड़ शामिल हैं, जो सूखाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर वहां की स्थिति का पूरा जायजा लेंगे। यह दल जिला के विभिन्न क्षेत्रों सहित भिवानी जिला के उपमंडल तोशाम सिवानी के भी विभिन्न सूखाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेगा। इस अवसर पर डीआरओ बिजेंद्र भारद्वाज, उप निदेशक कृषि विनोद फौगाट, उप कृषि निदेशक भिवानी आत्माराम गोदारा, उपमंडल कृषि अधिकारी डा. अरूण यादव, बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता केडी बंसल, डीएचओ बलजीत भयान, तहसीलदार सा