मोबाइल शॉप में हजारों की चोरी
अनाजमंडी के समीप एक मोबाइल शॉप में चोरी हो गई। इस घटना में चोर दुकान में रखे मोबाइल फोन अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। अभी चोरों का सुराग नहीं लगा है।
मंडी की शिव धर्मशाला में स्थित दुकान किसान मोबाइल में चोरी की घटना आधी रात को हुई। मालिक पूर्ण को घटना की जानकारी सवेरे मिली। चोर दुकान का मुख्य शटर तोड़कर अंदर घुसे और घटना को अंजाम दिया। दुकान हालांकि मेन रोड पर स्थित है, पर चोरों ने इसके बावजूद शटर तोड़ लिया। चोर दुकान में रखे तीन मोबाइल फोन, 40 चार्जर, 20 कार्ड रीडर, 10 बैटरी, 7 मोबाइल चिप अन्य सामान चुरा ले गए। दुकान मालिक पूर्ण जगदीश काॅलोनी के रहने वाले हैं।
बाइकभी चुराई
उन्होंनेपुलिस को घटना से अवगत कराया, जिसके बाद केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई। उधर, एक अन्य घटना में सुभाष नगर काॅलोनी के समीप एक मोटर साइकिल चोरी हो गई। चोरी हुई मोटर साइकिल शहर के फीका चौक मोहल्ला के सन्नी कुमार की थी। पुलिस को दी शिकायत में सन्नी ने कहा कि उन्होंने अपनी बजाज पल्सर मोटर साइकिल सुभाष नगर के समीप खड़ी की थी। कुछ देर बाद रात को उन्होंने संभाला तो मोटर साइकिल गायब मिली। चोरी के बारे में किसी तरह का कोई सुराग मिलने पर घटना का जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई।
सदर थाना क्षेत्र के गांव महजत से भी एक मोटर साइकिल चोरी होने की घटना हुई। यह मोटर साइकिल इसी गांव के राजेंद्र की है और इसे शाम के समय चोरी किया गया। पुलिस ने इस बारे में भी मामला दर्ज कर लिया है।