पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान के खेत में चोरी करने वाले गिरफ्तार

किसान के खेत में चोरी करने वाले गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बवानीखेड़ा | गांवजाटू लुहारी में किसान के खेत में बने मकान से चोरी करने वाले दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हें रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि गुरूवार को जाटू लोहारी निवासी किसान प्रमोद के खेत में बने कमरे से नकदी और मोबाइल चोरी हो गया था। इसकी शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था। हवलदार विशाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि प्रमोद के मकान से चोरी करने वाले युवक मिलकपुर में मौजूद हैं। शनिवार को मिलकपुर जलघर के समीप से हांसी के नंद नगरी निवासी दीपू सुनील को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया।