पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेहंदी रचाने में प्रभा पहले रिंपी दूसरे स्थान पर रही

मेहंदी रचाने में प्रभा पहले रिंपी दूसरे स्थान पर रही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेसीआई की मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में भाग लेतीं युवतियां।

भास्कर न्यूज | हांसी

जेसीआईहांसी फोर्ट द्वारा जेसी सप्ताह के अंतर्गत ग्रो एंड ग्लो डे के अवसर पर जाट धर्मशाला के समीप मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 29 युवतियों महिलाओं ने अरेबिक, मारवाड़ी और राजस्थानी शैली में मेहंदी लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में प्रभा पहले स्थान पर रहीं। रिंपी ने द्वितीय और गीतू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों ज्योति, बरखा, श्रुति, दीप्ति, नितिशा, सिमरण भावना को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। प्रतियोगिता में संतोष, उर्मिला, मीनू, सरोज, नीलम, तान्या, सीमा, एकता, प्रभा, खुशबू अंजू आदि ने भी भाग लिया। निर्णायक मंडल में संस्था की महिला विंग की अध्यक्षा गीता सैनी शामिल थीं। प्रतियोगिता में 15 साल की किशोरियों से लेकर 62 साल की महिलाओं ने हिस्सा लिया। संस्था के अध्यक्ष जेसी धर्मबीर रतेरिया बिजेंद्र जांगड़ा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से महिलाओं युवतियों की प्रतिभा में निखार आता है। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक जेसी सुभाष गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष जेसी विजेंद्र जांगड़ा, जेसी गोविंद सोनी, संस्था के सचिव जेसी चंद्रभान, जेसी सर्वेश सैनी, रेणु मक्कड़, हर्षा रानी, अनिता, संतोष देवी आदि मौजूद थे।