- Hindi News
- डांस में पूनम ने प्रथम और डेजी ने द्वितीय स्थान पाया
डांस में पूनम ने प्रथम और डेजी ने द्वितीय स्थान पाया
एसडी महिला काॅलेज में प्राध्यापिकाओं के साथ मौजूद प्रतिभा खोज प्रतियोगिता की विजेताएं।
विभिन्न स्पर्धाओं में छात्राओं की प्रस्तुति शानदार रही।
भास्कर न्यूज | हांसी
एसडीमहिला कालेज में छात्राओं के लिए प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य सुनीता चराया ने की। प्रतियोगिता का आयोजन वुमन सैल की इंचार्ज गीता दहिया के निर्देशन में किया गया।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सिंगिंग में पायल पूनम में प्रथम, पिंकी ने द्वितीय तान्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मिमिक्री में संजू पहले सुजाता दूसरे स्थान पर रही। मोनो-एक्टिंग में ज्योति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंजू द्वितीय उर्मिला तृतीय स्थान पर रही। क्विज कंपीटीशन में श्वेता, निधि प्रेक्षा की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। नेहा, एकता सविता की टीम दूसरे स्थान पर रही। तृतीय स्थान खुशबू, चारू सलोनी की टीम ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में रेनू, पूनम और नेहा पहले तीन स्थानों पर रहीं।
कविता पाठ में हिना पहले स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता में जितेंद्र ने दूसरा दिव्या तथा ज्योति ने तीसरा स्थान पाया। पेंटिंग प्रतियोगिता में सविता प्रथम रही। द्वितीय स्थान उर्मिला को मिला। पायल तृतीय स्थान पर रही। प्लेइंग इंस्ट्रूमेंट्स में नीतिका पहले स्थान पर रही। जितेंद्र ने दूसरा ज्योति अरोड़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया। नृत्य प्रतियोगिता में पूनम प्रथम, डेजी द्वितीय मनीषा तथा सूक्ष्मा तृतीय स्थान पर रहीं। बाद में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।