पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राणा रमण, लिखेंगे कालीरामण

राणा रमण, लिखेंगे कालीरामण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कन्या भ्रूण हत्या रोकने की मुहिम भी छेड़ी जाएगी

खाप के गठन पर फैसला होने के बाद तय किया गया कि इसका मुख्य चबूतरा सिसाय में ही निर्मित किया जाएगा, जिसे कालीरामण तपे के नाम से जाना जाएगा। खाप के प्रधान का फैसला गोत्र की 1 नवंबर को सिसाय में ही होने वाली दूसरी महापंचायत में किया जाए। महापंचायत में कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने, महिला अपराध रोकने को लेकर समाज के लोगों को जागरूक करने, समगोत्र में विवाह पर रोक लगाने, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने अंतरजातीय विवाह को मंजूरी प्रदान जैसे कई फैसले लिए।

पहल

भास्कर न्यूज | हिसाहांसी

प्रदेशमें रविवार को एक और गौत्र खाप का गठन हो गया है। जाट समुदाय के कालीरामण गौत्र के सैकड़ों लोगों ने सिसाय में महापंचायत का आयोजन कर कालीरामण खाप के गठन के फैसले पर मुहर लगाई। महापंचायत की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता सीपी चौधरी ने की। विभिन्न जिलों के 65 गांवों के लोगों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। महापंचायत में कालीरामण गौत्र के लोगों ने गौत्र का नामकरण अपने अनुरूप करने पर नाराजगी जताई। कहा कि कालीरामण गौत्र के लोग दूसरे उपनाम प्रयोग करने लगे हैं। कुछ अपने नाम के साथ राणा और कालिया उपनाम प्रयोग करते हैं, जबकि पानीपत, करनाल और कैथल आदि जिलों में रमण शब्द का प्रयोग किया जाता है। फैसला लिया कि गौत्र के लोग केवल कालीरामण शब्द का ही प्रयोग करेंगे।

प्राथमिक पाठशाला के मैदान में दूर-दूर से पहुंचे लोगों को गौत्र खाप के गठन की जरूरत और इसके सामाजिक पहलू से अवगत कराया गया। करीब साढ़े चार घंटे तक चली महापंचायत में गौत्र खाप के गठन पर मुहर लग गई। महापंचायत में मौजूद किसी ने इसका विरोध नहीं किया, हालांकि खाप के गठन को लेकर कई लोगों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए और खाप का महत्व बताया।