- Hindi News
- हांसी में जान सांसत में डाल रहा तारों पर गिरा सूखा पेड़
हांसी में जान सांसत में डाल रहा तारों पर गिरा सूखा पेड़
वन विभाग से मांगी है अनुमति
मामलामेरे नोटिस में है। हम वन विभाग की अनुमति के बिना पेड़ नहीं काट सकते। हमने उससे अनुमति मांगी है। सुबह चैक कराऊंगा कि देरी क्यों हो रही है। विभाग को रिमाइंडर भेजेंगे।\\\'\\\'
सुरेंद्रबुद्धिराजा, उपमंडलअधिकारी, बिजली निगम
पता लगाऊंगा कि क्या है पेच
मुझेमामले की जानकारी नहीं है। कोई पेड़ डेड हो जाता है तो भी विभाग की लिस्ट में रहता है। कल पता कराऊंगा कि क्या पेच है। हमारी वजह से कोई समस्या रही है तो इसे दूर कराऊंगा।\\\'\\\'
बारूराम पूनिया, रेंजअधिकारी, वन विभाग
मुलतान काॅलोनी के पास बिजली के मेन तारों पर गिरा पेड़।
भास्कर न्यूज | हांसी
मुलतानकॉॅलोनी के समीप जींद रोड पर बिजली के मेन तारों पर गिरा एक पेड़ कायदे-कानून की पेचीदगी में फंस गया है। बिजली निगम और वन विभाग के पास तारों पर पेड़ गिरने की सूचना है। दोनों के अधिकारियों को स्पष्ट जानकारी है कि पेड़ गिरने से तार झुक गए हैं और किसी भी समय गिर सकते हैं। विभाग हैं कि कायदे-कानून में फंसे हैं। बिजली निगम का कहना है कि उसने पेड़ कटवाने के लिए वन विभाग से अनुमति मांगी है, दूसरी ओर विभाग के अधिकारी स्वयं को अनभिज्ञ बता रहे हैं। ऐसे में आसपास के बाशिंदों और सड़क से गुजरने वालों को जान की चिंता सता रही है।
बिजली के तारों पर पेड़ मेन रोड पर गिरा है। आसपास के लोगों ने इसके गिरने और तार लटके देखे को मामले की सूचना तत्काल बिजली निगम को दी। निगम के कर्मचारियों ने मौके का मुआयना किया और कहा कि पेड़ हटाने की जिम्मेदारी वन विभाग की है। हादसे की आशंका को देखते हुए लोगों ने वन विभाग से संपर्क साधा तो एक कर्मचारी मौके पर पहुंचा और निरीक्षण कर जवाब दिया कि यह पेड़ उनके रिकार्ड में नहीं है। इस रोड पर कई दुकानें और आवास हैं। दुकानदारों जोगेंद्र कुमार, टेक चंद, रोहताश, राजेश, मनोज विजय ने बताया कि उन्होंने वन विभाग के कर्मचारी के जवाब से बिजली निगम को अवगत कराया। निगम के कर्मचारी इस पर क्रेन लेकर पहुंचे, पर कुछ देर बाद बैरंग ही लौट गए। यह आलम यह कि पेड़ तारों पर गिरा है और तार लटके हैं। बिजली कर्मचारी भी मान रहे हैं कि इसकी वजह से कभी भी हादसा हो सकता है, क्योंकि पेड़ सूख चुका है।