पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेयजल समस्या सुनने कोई नहीं आया तो महिलाएं ही जा घुसी कार्यालय में

पेयजल समस्या सुनने कोई नहीं आया तो महिलाएं ही जा घुसी कार्यालय में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेयजलसमस्या को लेकर नंद नगर कालोनी की महिलाओं ने जनस्वास्थ्य विभाग के मुख्य कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाएं विभाग के उपमंडल अधिकारी के कार्यालय में घुस गईं और इनके समक्ष तीखा रोष व्यक्त किया। अधिकारी ने समस्या के जल्द समाधान का भरोसा देकर महिलाओं को शांत करने का प्रयास किया। महिलाओं ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर देंगी और इसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।

मीरा रानी, प्रेम देवी, बाला रानी, सुमन, पूजा, शांति, कमला, कौशल्या, बिमला, रामप्यारी सुनीता आदि सोमवार को जींद रोड पर स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के मुख्य कार्यालय पहुंचीं और नारेबाजी शुरू कर दी। कोई अधिकारी या कर्मचारी उनकी बात सुनने नहीं आया तो महिलाएं सीधे उपमंडल अधिकारी जगदीश अहलावत के कमरे में जा घुसी। इसके बाद जब उन्होंने महिलाओं से समस्या जाननी चाही तो वह बिफर पड़ी और कहा कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही। विधायक से लेकर अधिकारियों तक, उन्होंने सभी के समक्ष अपनी समस्या को रखा है, लेकिन किसी स्तर पर इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। महिलाओं ने कहा कि उनकी समस्या पानी को लेकर है। उन्हें पीने तक के लिए पूरा पानी नहीं मिल रहा है। विभाग को बार-बार समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। इस बारे में अहलावत ने उनकी समस्या जानने के बाद बार-बार इसके जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

जनस्वास्थ्य विभाग में एसडीओ के कार्यालय में घुसकर उन्हें अपनी समस्या बताती नंद नगर कालोनी की महिलाएं।